बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र स्थित एक घर में घुसकर फायरिंग करने की घटना सामने आई है। घटना में एक व्यक्ति के पैर पर गोली लग गई। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक नामजद सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, उदासर में इंद्रमणी कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय प्रभुनाथ सिद्ध पुत्र ओंकार नाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रामकिशन सारण पुत्र कालूराम व करीब दो दर्जन लोग उसके घर में घुस आए और जान से मारने की नियत से फायरिंग की जिससे उसके पैर में गोली लग गई। आरोपियों ने मेरी कार व घर का गेट भी तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 452, 427, 506, 143 व 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी गई है।















