Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर के प्रमुख पार्कों एवं चौराहों का रख-रखाव करेंगी विभिन्न संस्थाएं, कलक्टर...

बीकानेर के प्रमुख पार्कों एवं चौराहों का रख-रखाव करेंगी विभिन्न संस्थाएं, कलक्टर ने ली बैठक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर के प्रमुख पार्क एवं चौराहे विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा रखरखाव की दृष्टि से गोद दिए जाएंगे। इसके लिए नगर विकास न्यास द्वारा इन संस्थाओं के साथ विभिन्न शर्तों पर आधारित एमओयू किया जाएगा।

जिला कलक्टर एवं न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पब्लिक पार्क सहित शहर के प्रमुख सार्वजनिक पार्क तथा सर्किल्स का प्रशासन द्वारा समयसमय पर जीर्णोद्धार एवं रखरखाव किया जाता है। इसके नियमित देखरेख में जन भागीदारी भी हो, इसके मद्देनजर न्यास द्वारा यह एमओयू किए जाएंगे। उन्होंने सभी संस्थाओं को एक सप्ताह में रखरखाव संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। वहीं, न्यास के अधिकारियों को सौंदर्यकरण और रखखाव संबंधित कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान तुलसी सर्किल के पास फ्लावर पाथविकसित करते हुए यहां विभिन्न प्रजातियों के फूलों के पौधे लगाने, टॉय ट्रेन पार्क को चालू करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष डॉ. एस.एन. हर्ष, समाजसेवी नरेश चुग, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया, लीड बैंक मैनेजर वाई.एन. व्यास, मुक्ति संस्थान के हीरालाल हर्ष, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के विजय खत्री, मांगीलाल भद्रवाल सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं न्यास के कार्मिक मौजूद रहे।

अबकी बार सावन के महीने में लगेगी खुशियों की झड़ी, इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास…

केतु की वक्री चाल तीन राशियों वालों को कर देगी मालामाल

बुधादित्‍य राजयोग 24 जून से, इन 5 राशि के जातकों के लिए साबित होगा बेहद शुभ

मंगल करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों को मिलेंगे लाभ के कई अवसर…

राजस्‍थान में मौसम विभाग का ताजा अलर्ट : पूर्व में बरसेंगे बादल, पश्चिम तरसेगा

अभय इंडिया का 12वें वर्ष में प्रवेश : सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता के 11 वर्ष पूर्ण

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!