Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में 24 जून को कहीं 1 घंटे, कहीं तीन घंटे बिजली...

बीकानेर में 24 जून को कहीं 1 घंटे, कहीं तीन घंटे बिजली बंद रहेगी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में विद्युत उपकरणों के रख-रखाव के लिए 24 जून को प्रातः 07:00 से 08:00 बजे तक एमएम ग्राउंड के पीछे, नया शहर थाना, विवेक नाथ बगीची, ब्रम्हा बगीची, मधुर पब्लिक स्कूल के पास, मालियों का मौहल्ला, जस्‍सूसर गेट, माहेश्वरी भवन, हरिजन बस्ती, नत्‍थूसर रोड क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

इसी तरह प्रातः 06:30 से 09:30 बजे तक पवनपुरी सैक्टर 4, करनी नगर, बी.एस.एन.एल. कॉलोनी, पी.एच.ई.डी. ट्यूबवेल, गढ कॉलोनी, महिला थाना, मरूधर कॉलोनी, सुदर्शना नगर, गांधी कॉलोनी, वल्लभ गार्डन, सुदर्शना नगर, साई बाबा मन्दिर का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर :  बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार 24 जून को अपने बिल संग्रहण (केश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है।

बीकेईएसएल के कॉमर्शियल हैड अचिंत्या गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को सभी बिल संग्रहण केंद्र (केश काउंटर) सुबह 9.30 से शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल जमा करा सकते हैं।

अभय इंडिया का 12वें वर्ष में प्रवेश : सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता के 11 वर्ष पूर्ण

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!