Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकांग्रेस नेता अरविंद मिढ़ा ने पेश की बीकानेर पूर्व से विधानसभा चुनाव...

कांग्रेस नेता अरविंद मिढ़ा ने पेश की बीकानेर पूर्व से विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरविंद मिढ्ढा ने बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी ठोक दी है। मिढ्ढा शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान के सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन के समक्ष अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए कहां की बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न संप्रदायों के साथ पंजाबी खत्री, मोदी, सिंधी, सिख, बाहवलपुरी, खैरपुरी और अरोड़ा जाति के सर्वाधिक मतदाता पूर्व विधानसभा क्षेत्र में निर्णायक भूमिका अदा करते हैं जो कि अरविंद मिढ्ढा की दावेदारी को मजबूती देते हैं। अरविंद मिढ्ढा ने बताया कि 1994 के नगर परिषद बीकानेर चुनाव के दौरान सर्वाधिक मतों से पार्षद के रूप में जीतकर कांग्रेस को विजयी दिलवाई।

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के प्रति समर्पण भाव से तीन दशकों से अधिक समय से बीकानेर जिले में काम कर रहे हैं। संगठन के प्रभारी के तौर पर काजी निजामुद्दीन बीकानेर दौरे पर मिढ्ढा ने स्पष्ट किया की 1992 से युवक कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए सदैव पार्टी के लिए काम करते रहे, उनकी दावेदारी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश कांग्रेस एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सम्मुख रखी जाए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!