Saturday, April 27, 2024
Homeराजस्थानडीजीपी को पीएम मोदी, तो सीएम को मंत्री का चैलेंज कबूल

डीजीपी को पीएम मोदी, तो सीएम को मंत्री का चैलेंज कबूल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फिटनेस चैलेंज स्वीकार करते हुए राजस्थान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ. पी. गल्होत्रा ने अपने साथियों के साथ रविवार को प्रात: 8.30 बजे पुलिस मुख्यालय में व्यायाम किया। इसका फेसबुक व ट्विटर @PoliceRajasthan पर सजीव प्रसारण किया गया। इससे एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंत्री किरण माहेश्वरी द्वारा दिया गया फिटनेस चैलेंज कबूल कर लिया।

गल्होत्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 40 वर्ष से अधिक आयु के सभी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को फिटनेस चैलेंज स्वीकारने करने के आह्वान पर राजस्थान पुलिस के अधिकारियों ने चैलेंज को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। हमारे शास्त्रों में भी निरोगी काया को पहला सुख बताया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि राजस्थान पुलिस के अधिकारी अधिक से अधिक फिट ओर स्वस्थ रहें। शारीरिक रूप से फिट रहके ही हम प्रदेश की जनता की और बेहतर सेवा कर सकते हैं।

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के साथ मुख्यालय स्थित जिम में व्यायाम किया। उनके साथ अतिरिक्त महानिदेशक एन. आर. के. रेड्डी, राजीव दासोत, पंकज कुमार सिंह, यू. आर. साहू , के. नरसिम्हा राव, भूपेंद्र कुमार दक, राजीव शर्मा, जंगा श्रीनिवास राव, डी.सी. जैन, ए. पोनूचामी, हेमन्त प्रियदर्शी, गोविन्द गुप्ता, महानिरीक्षक पुलिस बीजू जार्ज जोसेफ, संजीब नार्जारी, वी. के. सिंह, बी. एल. मीणा, हरिप्रसाद शर्मा, महेंद्र चौधरी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी जिम में व्यायाम ओर योग केन्द्र में योग किया।

पुलिस महानिदेशक ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को भी फिटनेस चेलेंज स्वीकार करने का आह्वान किया। उनके आह्वान पर सभी पुलिस अधीक्षकों ने भी अपने साथी पुलिस अधिकारियों के साथ व्यायाम किया और राजस्थान पुलिस के ट्विटर अकाउंट व फेसबुक पर पोस्ट भी किया।

राजस्थान की इस महिला मंत्री का वीडियो खूब हो रहा वायरल

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular