Hometrendingसरला देवी पुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर में...

सरला देवी पुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया बढ़ चढ़कर रक्तदान

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सरला देवी पुरोहित (माँ) चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भगतसिंह यूथ क्लब के सहयोग से श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल के सामने स्थित पी. एन. पैलेस में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान कर सरला देवी के सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिविर के दौरान लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी के महंत विमर्शानन्द गिरि महाराज, बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश चूरा, वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीकांत रंगा व जुगल किशोर व्यास, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव कुमार रंगा, पैपा (प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस, राजस्थान) के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षाविद गिरिराज खैरीवाल, राजस्थान पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरपत सिंह बीठू, बीकानेर जिला टैंट एसोसिएशन के पदाधिकारी किशन लाल गेधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील सुथार, स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर के सचिव प्रभुदयाल गहलोत, वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज चौधरी, वरिष्ठ साहित्यकार विशन मतवाला, किशन लाल पुरोहित, सत्यनारायण पुरोहित, प्रेम शंकर पुरोहित, महेश कुमार पुरोहित, भवानी सोलंकी, गणेश सुथार, रामनारायण उपाध्याय इत्यादि ने सरला देवी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

शिविर के संयोजक योगेश पुरोहित ने बताया कि शिविर का शुभारंभ विधायक (बीकानेर पश्चिम) जेठानंद व्यास ने दीप रोशन कर किया। व्यास ने अपने संक्षिप्त संबोधन में रक्तदान के कार्य को बहुत ही सराहनीय एवं पुण्य भरा काम बताया तथा रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन किया। पुरोहित ने बताया कि ​शिविर में रक्त संग्रहण और स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य चलाना हॉस्पिटल तथा संजीवनी ब्लड बैंक के अनुभवी चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस शिविर में महिला एवं युवतियों ने भी रक्तदान किया। ​

पुरोहित के अनुसार स्मृति शेष सरला देवी पुरोहित का संपूर्ण जीवन परोपकार, सद्भावना और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित था। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनके सामाजिक सरोकारों के सपनों को आगे बढ़ाते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि “रक्तदान महादान” है, और इस पहल से मिलने वाला रक्त आपातकालीन स्थिति में किसी की अमूल्य जान बचाने में मददगार साबित होगा। पुरोहित के अनुसार ​भगतसिंह यूथ क्लब की पूरी टीम ने इस शिविर में रक्तदान भी किया तथा सभी व्यवस्थाओं को भी बखूबी संभाला।

उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में महेन्द्र पुरोहित, सुरेन्द्र पुरोहित, शरद पुरोहित, राजेश जोशी, गिरिराज खैरीवाल, नरपत सिंह बीठू, राजेश कुमार जोशी, विनोद जोशी, चतुर्भुज तिवारी, पूनमचंद चौधरी, नीतेश शर्मा, मोहन पुरोहित, रोहिणीकांत खैरीवाल, गौरव पुरोहित, यशवर्धन जोशी, अरूण सुथार, श्याम सुन्दर शर्मा, धनराज गोदारा, नंदकिशोर चौधरी, राधे जोशी, चन्द्र प्रकाश सोनी, गुरू भादाणी, वेदप्रकाश आर्य, मनीष सिरोही, कालू सिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश सुथार, मेघाराम चौधरी, रविराज सिरोही, देवेंद्र जीनगर, अजय सोलंकी, पींकू पुरोहित, जितेंद्र पुरोहित, श्याम सुन्दर जोशी, ठाकुर बाणिया, महेन्द्र गोदारा, अरुण जोशी, प्रवेश सेवग, तुलसीदास पुरोहित, रानी पुरोहित, सुमन, बैना, सुनील थानवी, शंकर चौधरी, शंकर सुथार, आसूराम चौधरी, दिनेश राजपुरोहित, अमन टाक, जयशंकर भादाणी, सिम्मी पुरोहित, राजीव तेजस्वी, मनोज नाहटा, बबलू भा, महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, ज्योति प्रकाश पुरोहित, भरत कुमार, दीपक जाजडा, विजयपाल बाना, राजेश चौधरी इत्यादि सहित कुल 120 जनों ने रक्तदान किया जबकि रक्तदान के लिए पंजीकरण 127 जनों ने कराया था। शिविर संयोजक पुरोहित ने सभी रक्तदाताओं का हार्दिक आभार प्रकट किया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular