Friday, April 24, 2026
Homeम्हारो बीकानेरमहिला कांग्रेस ने किया सचिन का स्वागत

महिला कांग्रेस ने किया सचिन का स्वागत

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से सोमवार को गोगागेट सर्किल पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के बीकानेर पहुँचने पर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में गुलदस्ता और पुष्प मालाओं से स्वागत किया।

शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने महिला कांग्रेस की ओर से गत चार वर्षो में किये गए कार्यो का लेखा-जोखा पेश किया। गौड़ ने शक्ति प्रोजेक्ट में बूथ और वार्ड स्तर पर आम जनता को जोडऩे का भरोसा दिलाया। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज का रानी बाजार में महिला कांग्रेस द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीकानेर प्रभारी सरोज सरगरा, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सरस्वती लेघा, शहर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनभरी, पूर्व पार्षद रशिदा बानो, पश्चिम बी ब्लाक अध्यक्ष मुमताज शेख, सपना तिवाड़ी, विमला फौगा, शबनम बानो, सरोज, परवीन शहनाज, सुषमा सहित महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!