Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरभीषण गर्मी में सिलेण्डर लेकर कोटगेट पर आ गई महिलाएं

भीषण गर्मी में सिलेण्डर लेकर कोटगेट पर आ गई महिलाएं

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। रसोई गैस की कीमत में 48 रूपए की बढ़ोतरी के विरोध में शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को कोटगेट पर महिलाओं ने मुंह पर काली पट्टी बांद कर और हाथ में नारे लेकर मौन प्रदर्शन किया। महिलाओं के हाथ में ‘पहले पुरुष परेशान (पेट्रोल), अब महिलाएं परेशान (रसोई गैस), मोदी क्या समझे महिलाओं का दर्द’ जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रही थी।

शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा की गत साढ़े चार वर्षो में महंगाई ने आम जन की कमर तोड़ दी है। घरेलू महिलाएं बढ़ी हुई रसोई गैस की दरें वापिस लेने की मांग करती है। उन्होंने कहा की गरीब और कमजोर तबके के लोगों पर यह आर्थिक भार है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। गौड़ ने चेतावनी देते हुए कहा की भाजपा सरकार ने 10 दिनों में बढ़ी हुई दरें वापस नही ली तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उत्तर जायेगी।

इस अवसर पर शहर जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मनभरी, विमला फौगा, बशीरन, ब्लाक अध्यक्ष अमरजीत कौर, मुमताज शेख, आशा स्वामी, संतोष भाटी, अनुराधा भाटी, परमेश्वरी बिश्नोई, जशोदा पांडुई, कमली बानो, मुस्कान, महरुनिशा, गुलाब बानो, रजिया, रेहाना, सुल्ताना, कौशल्या सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने रसोई गैस की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!