Friday, May 15, 2026
Hometrendingवसुंधरा राजे के जन्‍म दिन पर बधाइयों के साथ सियासत भी गर्माई,...

वसुंधरा राजे के जन्‍म दिन पर बधाइयों के साथ सियासत भी गर्माई, मंत्री-विधायक में हुई जुबानी जंग…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिन्धिया के जन्मदिन पर बूंदी के केशोरायपाटन में देवदर्शन और जनसभा के बाद प्रदेश की सियासत में गर्मी आ गई है।

वसुंधरा की जनसभा के संबंध में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने विधानसभा के बाहर मीडिया से रूबरू होकर कहामैं वसुंधरा राजे को जन्मदिन की बधाई देता हूं। जन्मदिन के दिन उन्होंने अपनी ताकत दिखाई है। वसुंधरा राजे जन्मदिन पर बहुत बड़ी भीड़ के साथ देवदर्शन के नाम पर भाजपा के उन नेताओं को अपनी ताकत दिखा रही हैं, जो उनके वजूद को चुनौती दे रहे हैं। भाजपा के नेताओं को यह समझ लेना चाहिए। आज महिला दिवस और पूर्व मुख्यमंत्री राजे का जन्मदिन है। भाजपा के सभी विधायकों को उन्हें बधाई देने जाना चाहिए था क्योंकि पॉलिटिकल राइवल अपनी जगह है। वसुंधरा कह रही हैं कि मैं देवदर्शन कर रही हूँ। लेकिन, भाजपा में अंदरखाने चल रहा युद्ध इस स्तर पर आ गया है कि राजे को बधाई देने भी भाजपा नेता नहीं जा रहे। खाचरियावास ने कहा बीजेपी में बिखराव इसलिए हुआ है, क्योंकि बजट के बाद उसके पास कुछ बचा नहीं है। बीते तीन सालों में बीजेपी विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पाई। अंदर से सब बिखरे हुए हैं।

इधर, मंत्री खाचरियावास के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने अंदरूनी कलह को शांत करना चाहिए। सचिन पायलट के नाम पर पूरे राजस्थान की जनता ने कांग्रेस पार्टी को वोट दिया। जिस नेता को मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद के नाते वोट मिला। आज उस नेता को कांग्रेस में हाशिये पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सचिन पायलट आज ना मीडिया की सुर्खियों में हैं, ना सदन और ना जनता की सुर्खियों में हैं। इसलिए कांग्रेस सरकार के मंत्री अपने नेता की चिन्ता कर लें। उन्हें भाजपा की चिन्ता करने की जरूरत नहीं है।

राजस्‍थान में शिक्षकों के तबादलों की नई नीति तैयार, अब मंजूरी का इंतजार…!

राजस्‍थान में शिक्षकों के तबादलों की नई नीति तैयार, अब मंजूरी का इंतजार…!

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!