Friday, May 15, 2026
HometrendingBikaner Crime : झपटमारों से आमजन खौफजदा, एक और हुई वारदात, अज्ञात...

Bikaner Crime : झपटमारों से आमजन खौफजदा, एक और हुई वारदात, अज्ञात जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में सरेआम झपटमार अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इससे आमजन में खौफ पैदा हाे रहा है। झपटमारी की ताजा वारदात कोटगेट थाना क्षेत्र में सिटी स्‍कूल के पास हुई है। स्‍कूटी पर सवार तीन झपटमारों ने एक बुजुर्ग को रोककर उसके पास से पर्स, रुपए छीन लिए। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी सीएडी क्‍वार्टर जेएनवीसी निवासी हजारीलाल मीणा पुत्र कालूराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सिटी स्‍कूल के पास तीन जने स्‍कूटी पर आए। उन्‍होंने मुझे पकड लिया और मेरे जेब से पर्स और मेरी आईडी व पांच हजार रुपए निकाल कर ले गए। मामले की जांच एएसआई प्रवीण कुमार को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!