Thursday, June 4, 2026
Homeदेशमौसम अलर्ट : दक्षिण-पश्चिम में मानसून का जोर, राजस्थान में ये होगा...

मौसम अलर्ट : दक्षिण-पश्चिम में मानसून का जोर, राजस्थान में ये होगा असर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
नई दिल्ली/जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। मानसून ने अभी पूरी तरह विदाई नहीं ली है। मौसम विभाग की मानें तो अब मानसून का जोर दक्षिण पश्चिम हिस्से पर रहने की संभावना है। इसका असर राजस्थान और गुजरात में देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून अक्टूबर में भी अपना खासा असर दिखा सकता है। तटीय इलाकों के अलावा राजस्थान और गुजरात के कच्छ जैसे इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण भीतरी कर्नाटक में बारिश का स्तर 89 से 111 फीसदी के बीच रहने के आसार है।
इधर, हिमाचल प्रदेश में हुई जोरदार बारिश के बाद से अब तक हालात सुधरने नहीं हैं। हालांकि राहत काम तेजी से चल रहा है और इसके तहत रविवार को बारिश से बंद हुआ जामली-शिमला मार्ग वाहनों के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अब तक देश के 25 राज्यों में सामान्य बारिश होने के ही संकेत मिले हैं। जबिक दो राज्यों, केरल और सिक्किम में सामान्य से क्रमश: 24 और 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं गुजरात, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का स्तर सामान्य से कम रहा।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!