






बीकानेर Abhayindia.com ब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के द्वारा आज मकर संक्रान्ति के अवसर पर पतंग उड़ाकर जागरूकता का संदेश दिया। रासेयो स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में पतंग पर जागरूकता के स्लोगन लगाकर पतंग उड़ाई तथा रासेयो इकाईयों के द्वारा जागरूकता संदेश लिखी पतंगों का वितरण विद्यार्थियों तथा स्वयंसेवकों में किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता संदेश को प्रसारित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी ने इस अवसर पर पतंग उड़ाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। डॉ. जोशी ने इस अवसर पर स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के नवाचार के माध्यम से स्वयंसेवकों ने जो सामाजिक सरोकारों से सम्बन्धित संदेश का प्रचार-प्रसार किया है इसके लिए वे सभी साधुवाद तथा बधाई के पात्र है। डॉ. जोशी ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास का सर्वोत्तम माध्यम है।
रासेयो प्रभारी डॉ. रीतेश व्यास ने कहा कि यह कार्यक्रम रासेयो इकाईयों के द्वारा नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी में किया गया है जिसके अन्तर्गत जागरूकता संदेश लगी पतंगों को उड़ाकर तथा उनका आमजन में वितरण कर नशे के खिलाफ आम जन को जागरूक करना है तथा साथ ही आम जन में महिला सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता पैदा करना है।
रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बालमुकुन्द व्यास ने सभी स्वयंसेवकों तथा महाविद्यालय स्टाफ का कार्यक्रम में सम्मिलित होने एवं आम जन को जागरूक करने हेतु किए गए प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. शराफत अली, डॉ. प्रीति कोचर, सुनीता लूणिया, डॉ. पीयूष किराडू. अंजुमन उस्ता, राजश्री सुथार, चेतना ओझा, राकेश रंगा तथा रासेयो स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित थे।


