








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में होली की रंगत अब धीरे–धीरे अपनी रंगत बिखेरने लगी है। इस बीच, होलाष्टक के साथ ही मोहता चौक में भांग (विजया) सम्मेलन की धूम शुरू हो चुकी है। सम्मेलन के आज दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में भांग प्रेमियों ने भागीदारी निभाई। निर्धारित समय 11:56 बजे मंत्रोचारण के साथ ही भांग का छणाव शुरू हुआ। इसके बाद विजया प्रेमियों ने भांग गटकनी शुरू कर दी। इस दौरान भगवान शिवभोले शंकर के जयघोष भी लगते रहे। इस सम्मेलन के आयोजन से जुड़े ओमप्रकाश जोशी (बबला महाराज) ने बताया कि यह आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान भांग प्रेमियों के चाय–नाश्ता की व्यवस्था भी रहेगी।
कार्यक्रम के पहले दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल कल्ला अतिथि के रूप में शामिल हुए। ओमप्रकाश जोशी (बबला महाराज) ने बताया कि यह सम्मेलन आठ मार्च तक चलेगा। इस दौरान सम्मान समारोह भी अंतिम दिन होगा। सम्मेलन में मास्टर मदन जैरी, केदार पारीक, ममिया महाराज, अजय देराश्री, मदन महाराज जोशी, शेखर छंगाणी, गणेश ओझा, शमशेर महाराज भादानी, मूलचंद बिस्सा, बलदेव बिस्सा, आशीष जोशी, जितेंद्र सिरोही, मोहित मारू सहित विजया प्रेमी भागीदारी निभा रहे हैं। सम्मेलन में बीकानेर प्रवासी भी मुम्बई, कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली आदि शहरों से यहां आ रहे हैं।





