Friday, April 24, 2026
Hometrendingभारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच शाम को होगी वार्ता, कई...

भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच शाम को होगी वार्ता, कई दिनों बाद कल पहली रात रही शांत

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच वार्ता शाम 4 बजे के बाद के लिए स्थगित कर दी गई है। भारत ने प्रधानमंत्री आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में कुछ राजनीतिक निर्णय लिए हैं। भारतीय डीजीएमओ गोलीबारी रोकने की सहमति पर भारत का रुख बताने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें कि भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना तीनों सेनाओं के महानिदेशक सैन्य संचालन (DGMO) आज फिर प्रेस कॉन्फेंस करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवर मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में CDS अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ साथ NSA अजित डोभाल भी हिस्सा ले रहे हैं।

इधर, भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अब हालात सुधरते दिख रहे हैं। रविवार रात से बॉर्डर में फायरिंग की खबरें नहीं आईं। रविवार की रात अपेक्षाकृत शांत रही। भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रात सामान्य और शांतिपूर्ण रही। यह बीते तनावपूर्ण दिनों के बाद पहली बार था जब किसी तरह की कोई घटना दर्ज नहीं की गई। भारतीय सेना के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात काफी हद तक शांतिपूर्ण रही। किसी घटना की सूचना नहीं मिली है, जो हाल के दिनों में पहली शांत रात है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!