Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ का आज भी रहेगा असर, 21 जिलों में...

राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ का आज भी रहेगा असर, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आज भी जारी रह सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में आज आंधी और बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 14 मई से प्रदेश में आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। साथ ही दिन और रात के तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने के आसार है। इस दौरान पारा 45 डिग्री के आसपास तक जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!