








बीकानेर abhayindia.com उप महापौर अशोक आचार्य ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जन-आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
उप महापौर नगर निगम अशोक आचार्य ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर निगम की उदासीनता की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए बताया है कि इस बार त्यौहार के समय पर भी नगर निगम एवं उसके अधिकारियों का रवैया बहुत ही उदासीन रहा है। दशहरा जैसे बड़े त्यौंहार के अवसर पर भी निगम की तरफ से किसी प्रकार की सफाई व्यवस्था शहर में नहीं करवाई गई। जिस प्रकार हर बार अलग-अलग कमेटियां बना कर पूरे शहर में सफाई करवाई जाती थी इस बार कमेटी नहीं बनाई गई।
बीकानेर में मिलावटखोरी : छुटभैयों की आई शामत, रसूखदारों को मिल रही छूट!
निगम कार्यालय के हालात अत्यन्त ही चिंताजनक है। कार्यालय में कोई भी अधिकारी अपनी कुर्सी पर नहीं मिलता। अगर कोई अपनी समस्या लेकर जाये तो किससे मिले, कहां मिले और किसको निवेदन करें ? इस बात का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। निगम के आयुक्त को भी आज लगभग दो महीने हो गये, कभी भी अपने चैम्बर में नहीं मिलते है।
अगर आप भी शरद पूर्णिमा पर करते हैंं यह काम तो माता लक्ष्मी….
निगम द्वारा जो ट्रेक्टर और टैक्सियां घर-घर कचरा संग्रहण के लिए नियुक्त की गई है वे भी समय पर नहीं पहुंचती है और जो गाहे-बगाहे अगर कोई पहुंच भी जाती है तो वो पूरा कचना नहीं उठाती। हर घर से कचरा नहीं उठाया जाता है ना ही गलियों और चौराहों से कचरा उठाया जाता है। इस बाबत कई बार अधिकारियों को सूचित किया जाता है लेकिन कोई अधिकारी ढंग से जवाब नहीं देता। इससे स्पष्ट है कि ट्रेक्टर के ठेकेदारों और अधिकारियों की मिली भगत से सारे कृत्य हो रहे है जिससे आमजन परेशान हो रहा है।
बीकानेर : तीन माह से लापता महिला ज्योति के बारे में सूचना देने पर एक लाख का इनाम
आचार्य ने बताया कि जिला कलक्टर ने दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए अपने चैम्बर में जो मीटिंग ली थी और समुचित सफाई के लिये निगम के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये थे उनको भी निगम के अधिकारियों ने हवा कर दिया है। कलेक्टर के आदेश को भी नहीं माना गया है।
दीपावली से पहले गहलोत सरकार देगी 8 लाख कर्मचारियों को ये तोहफा…
आचार्य ने मांग की है कि समय रहते यदि निगम के अधिकारी नहीं चेते और आगामी दीपावली के पावन पर्व पर शहर की सफाई, लाईट और अन्य व्यवस्थाऐं सुनिश्चित नहीं की गई तो आमजन को मजबूर होकर निगम के अधिकारियों के विरूद्ध प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी निगम प्रशासन की होगी।





