Saturday, June 6, 2026
Hometrendingभारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने आज दोपहर 3:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 5:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।

मी‍डिया रिपोर्टस के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर दोनों देशों ने सीजफायर (युद्धविराम) करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय दोनों देशों के बीच संभावित युद्ध से बचने और शांति की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों ने इस फैसले की पुष्टि की है और बताया कि दोनों देशों के बीच अब तक की सबसे गंभीर सैन्य टकराव की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सीजफायर के बाद, दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को रोकने का फैसला किया है, जिससे सीमा पर सुरक्षा स्थिति में सुधार की संभावना बन रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!