Hometrendingजेडीए लॉन्‍च करने जा रहा तीन नई आवासीय योजनाएं, जानें- किस योजना...

जेडीए लॉन्‍च करने जा रहा तीन नई आवासीय योजनाएं, जानें- किस योजना में हैं कितने भूखंड…

जयपुर Abhayindia.com जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) जल्‍द ही नई आवासीय योजनाएं लॉंच करने जा रहा है। नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा 12 मई को जेडीए में इन तीनों योजनाओं को लॉन्च करेंगे। 13 मई से लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन योजनाओं में 765 भूखंड हैं। 12 जून तक आवेदन कर सकेंगे।

आपको बता दें कि जेडीए पहले इन योजनाओं को मार्च में ला रहा था, लेकिन रेरा में पंजीयन न होने की वजह से इनको लॉन्च नहीं किया गया। ये आवासीय योजनाएं दौलतपुरा, चाकसू और बस्सी में हैं।

गंगा विहार में 233, यमुना विहार में 232, सरस्वती विहार में 300 भूखंड शामिल हैं। भूखंडों के ये होंगे आकार 45 वर्ग मीटर तक, 46 से 75 वर्ग मीटर तक, 76 से 120 वर्ग मीटर तक, 121 से 220 वर्ग मीटर तक तथा 220 वर्ग मीटर से अधिक आकार है। तीनों योजनाओं में सड़क बनवाने से लेकर भूखंडों के डिमार्केशन करीब 15 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular