Saturday, May 16, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में बेमौसम वर्षा : मुख्य सचिव ने कमिश्‍नर और कलक्‍टर को...

राजस्‍थान में बेमौसम वर्षा : मुख्य सचिव ने कमिश्‍नर और कलक्‍टर को 7 दिन में विशेष गिरदावरी के दिए निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्य सचिव उषा शर्मा ने प्रदेश में बीते दो दिनों से हो रही बेमौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों को हुए नुक़सान का गुरुवार को संभागीय आयुक्तों और ज़िला कलेक्टरों से फीडबैक लिया। मुख्य सचिव ने ज़िला कलक्टरों को निर्देश दिये कि नुकसान का आकलन करने के लिए आगामी 7 दिनों के भीतर विशेष गिरदावरी करवा कर रिपोर्ट आपदा प्रबंधन को भिजवाएं ताकि सरकार के द्वारा प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके।

मुख्य सचिव गुरुवार को सचिवालय स्थित कक्ष में वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से सभी संभागीय आयुक्त और ज़िला कलेक्टर्स से बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुक़सान का जायज़ा ले रहीं थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्षा और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुक़सान को लेकर बेहद संवेदनशील है। उन्होंने ज़िला कलेक्टर्स को त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से फील्ड में भेजकर विशेष गिरदावरी एवं इसका जिओ टैग करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व विभाग अपर्णा अरोरा, शासन सचिव आपदा प्रबंधन एवं राहत पी. सी. किशन तथा विशिष्ट सचिव राजस्व विश्वमोहन शर्मा भी उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!