






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले तीन पुलिसकर्मियों गोविंद सिंह, देवीलाल और मोबताराम को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” के अवार्ड से सम्मानित किया है।
साईबर सैल बीकानेर के कानिस्टेबल गोविन्दसिंह द्वारा सीआईआर पोर्टल पर 170 गुमशुदा मोबाईल फोन को रिकवर कर परिवादियों को सुपुर्द करवाने में महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान दिया गया। कानिस्टेबल के उक्त त्वरित कृत्य से आमजन में पुलिस की अच्छी छवि बनी। इसी तरह यातायात शाखा के कानिस्टेबल देवीलाल द्वारा विभिन्न मेला, रैली व वीआईपी विजिट व अन्य महत्वपूर्ण ड्यूटियों के दौरान उचित यातायात व्यवस्था संधारित की गई एवं धारा 185 व अन्य एमवी एक्ट के प्रावधानों में करवाई गई। आंकड़ों में वृद्धि करवाने में सहयोग किया। वहीं, पुलिस थाना रणजीतपुरा के कानिस्टेबल मोबताराम द्वारा थाना थाना इलाके के बहुचर्चित नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या के अनट्रेस मामले में आसूचना संकलन कर आरोपी को डिटेन करने में महत्वपूर्ण योगदान किया तथा 26.02.226 को चक 11 केएचडी में खेत में अफीम के कुल 938 पौधे की जब्ती करवाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।


