Wednesday, May 13, 2026
Hometrendingपदोन्नति में दो वर्ष की छूट एवं पदस्थापन ऑनलाइन काउंसलिंग को लेकर...

पदोन्नति में दो वर्ष की छूट एवं पदस्थापन ऑनलाइन काउंसलिंग को लेकर भेजे तीन ज्ञापन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा तीन सम्बन्धित ज्ञापन राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय कानून मंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शासन सचिवालय, जयपुर, शासन सचिव, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, शासन सचिवालय, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा, शासन सचिवालय एवं निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को ईमेल द्वारा भेजे गए है।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित वर्ष 2026-27 के लिए समस्त संवर्गों के लिए पदौन्नतियों में दो वर्ष की छूट के आदेश प्रसारित करने, सत्र 2025-26 की संस्थापन, प्रशासनिक, अति. प्रशा. अधिकारी की निदेशालय स्तर पर की गई डीपीसी व संभाग व जिला स्तर पर समस्त डीपीसी सम्पन्न हो चुकी है। समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों के केडर की, की गई डीपीसी के पदस्थापन ऑनलाइन काउंसलिंग से करवाये जाने की मांग की गई। आचार्य ने बताया कि सम्बन्धित ज्ञापन की प्रतिलिपि समस्त संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को प्रेषित कर अविलम्ब कार्यवाही करने की मांग की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!