








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में जारी नहर बंदी 10 मई 2026 को ही पूर्ण किया जाना निर्धारित है। जलदाय विभाग द्वारा इसके लिए इंदिरा गांधी नगर के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। जिसमें यह आश्वस्त किया गया है कि जिले को नहरी पानी 14-15 मई तक पहुंचना संभावित है।
विभाग के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण राजेश पूनिया ने बताया कि वर्तमान में जिले के शहरी एवं ग्रामीण शेत्रों में पर्याप्त पेयजल का भंडारण किया गया है एवं वर्तमान समयांतराल के अनुसार ही आगामी आदेश तक जल वितरण किया जाएगा।
इधर, शहर के कई हिस्सों में जलापूर्ति संकट गहरा रहा है। कहीं पर पानी की आपूर्ति कम होने की शिकायतें आ रही हैं तो कहीं गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। जस्सूसर गेट के अंदर पारीक चौक क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है। क्षेत्र में कई जगह पानी की पाइप लाइनें लीकेज हैं। इसके अलावा सीवरेज जाम की भी समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नगर निगम और जलदाय विभाग दोनों ही विभाग के अधिकारी या कर्मचारी एक सप्ताह बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे है इससे क्षेत्र में रोष व्याप्त हो रहा है।


