Friday, April 24, 2026
Hometrendingराजस्थान में लगातार तीसरे दिन धमकी, अब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने...

राजस्थान में लगातार तीसरे दिन धमकी, अब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में लगातार तीसरे दिन धमकी का मामला सामने आया है। अब जयपुर में राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रजिस्ट्रार की आईडी पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे धमकी भरा मेल आया। इस धमकी के बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई। पुलिस ने आनन-फानन में पूरे हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाया। साथ ही हाईकोर्ट बिल्डिंग और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा सभी सुनवाई स्थगित कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में तमिलनाडु के थिरुपरनकुंद्रम मामले का जिक्र किया गया है। जयपुर में धमकी भरा ई-मेल मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड व सिविल डिफेंस की टीम ने हाईकोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि, अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

आपको बता दें कि प्रदेश में बीते तीन दिन में तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले बुधवार को जयपुर कलक्ट्रेट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद गुरुवार को भी अजमेर कलक्ट्रेट और गरीब नवाज की दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल मिला था। हालांकि, दोनों जगह करीब ढाई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!