HometrendingIndia Weather : अब कोहरे वाली सर्दी की आहट, छह से आठ...

India Weather : अब कोहरे वाली सर्दी की आहट, छह से आठ तक घने कोहरे की चेतावनी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली/जयपुर Abhayindia.com भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 6, 7 और 8 दिसंबर को कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, राजस्‍थान में अबकी बार मानसून के दौरान अच्‍छी बारिश हुई इसलिए यहां जोरदार सर्दी पड़ने वाली है। प्रदेश के कई जिलों में 6, 7 और 8 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा।

विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्‍ली में भी अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसी तरह पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले 3 दिन सर्दी तेवर दिखाएगी और तापमान गिरेगा। इन राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular