Thursday, March 12, 2026
Hometrendingअबकी बार फरवरी में ही सताने लगेगी गर्मी! जानें- आईएमडी का ताजा...

अबकी बार फरवरी में ही सताने लगेगी गर्मी! जानें- आईएमडी का ताजा अलर्ट

AdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com इस बार जनवरी के गर्म और शुष्क रहने के बाद अब फरवरी में भी देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी के अनुसार, फरवरी में बारिश 22.7 मिमी की लंबी अवधि के औसत (1971-2020) के 81 प्रतिशत से कम होने की संभावना है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि पश्चिम-मध्य, प्रायद्वीपीय और उत्‍तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोडक़र देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। उत्‍तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोडक़र अधिकांश क्षेत्रों में फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्‍मीद है। इसी तरह, पश्चिम-मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोडक़र अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

आईएमडी के महानिदेशक ने बताया कि भारत में जनवरी में औसतन 4.5 मिमी बारिश हुई, जो 1901 के बाद से चौथी सबसे कम और 2001 के बाद तीसरी सबसे कम बारिश है। जनवरी में देश का औसत तापमान 18.98 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1901 के बाद से इस महीने का तीसरा सबसे अधिक तापमान था, जो 1958 और 1990 के बाद सबसे अधिक था। भारत ने 1901 के बाद से अपना सबसे गर्म अक्तूबर 2024 में भी दर्ज किया, जिसमें मासिक औसत तापमान सामान्य से लगभग 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। नवंबर 1979 और 2023 के बाद 123 वर्षों में तीसरा सबसे गर्म नवंबर रहा।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!