Friday, March 29, 2024
Hometrendingधनु राशि में वक्री हो रहा गुरु, इन 12 राशियों पर पड़ेगा...

धनु राशि में वक्री हो रहा गुरु, इन 12 राशियों पर पड़ेगा ये असर…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
गुरु ग्रह 11 अप्रैल को धनु राशि में वक्री हो रहा है। वक्री का मतलब ग्रह का उल्टा चलना और मार्गी का मतलब ग्रह का सीधा चलना माना जाता है। गुरु ग्रह 13 अक्टूबर को फिर से धनु में प्रवेश कर लेगा। धनु राशि में गुरु के वक्री होने पर अन्य सभी 12 राशियों पर कैसा असर होता है, यहां जानते हैं -:
मेष : गुरु की पंचम पूर्ण दृष्टि मिलने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकेगी। धार्मिक क्रिया-कलापों में व्यय होने की संभावना हैं।
वृषभ : अष्टम गुरु के कारण व्यय बढ़ेगा। व्यापार में स्थितियां थोड़ी कठिन होगी। निर्माण कार्यों में आर्थिक हानि की आशंका बनी है। निवेश से बचें।
मिथुन : सप्तम गुरु नौकरी, व्यापार में प्रतिष्ठा के साथ-साथ धनलाभ भी कराएगा। विवाद सुलझेंगे। समझौता कर लेंगे तो अच्छा ही रहेगा।
कर्क : षष्ठम गुरु के कारण स्वभाव सख्त होगा। इसमें सुधार करने से कई संकटों से बचने का मौका मिलेगा। स्वभाव थोड़ा लचीला रखना पड़ेगा।
सिंह : पंचम गुरु नए उत्साह का संचार करेगा। योजनाओं के अनुसार काम बनेंगे। कार्य स्थल पर सम्मान में बढ़ोतरी होगी। गुरु की नवम पूर्ण दृष्टि फायदेमंद रहेगी।
कन्या : चतुर्थ गुरु के कारण धन-हानि का योग बन रहा है। निवेश करने में सावधानी बरतें और अनजान जनों पर विश्वास न करें।
तुला : तृतीय गुरु लाभदायक साबित होगा। नया काम शुरू करने का योग। शुुरुआती असफलताओं के बाद सफलता मिलेगी।
वृश्चिक : द्वितीय गुरु अनुकूल रहेगा। परिस्थितियां अब पहले से अच्छी बनेंगी। धन लाभ के योग। अविवाहितों के विवाह की बाधाएं दूर होंगी।
धनु : गुरु अब इसी राशि में रहेगा, इसलिए धीरे-धीरे लाभ की स्थितियां बनेंगी। शत्रु पर नियंत्रण पा सकेंगे। परिवार में वातावरण सुखद रहेगा।
मकर : द्वादश गुरु राशि के लिए ठीक नहीं है।  दोपहर में जन्में लोगों के लिए ये लाभदायक हो सकता है। कार्यों को बनाने में सफल होगा। शेष लोगों को सावधान रहना होगा।
कुभ : एकादश गुरु लाभकारी होगा। अप्रत्याशित सफलताएं मिलेंगी। परेशानियों से निजात मिलेगी। धन लाभ के साथ प्रतिष्ठा में भी लाभ होगा।
मीन : दशम गुरु इस राशि का स्वामी भी है। गुरु व्यापार में लाभ और उन्नति दिलाएगा। परिवारिक वातावरण सुखद होगा। वाहन की प्राप्ति होगी।
https://abhayindia.com/bikaner-the-jholachap-doctors-collectors-strike-27-clinics-seas/
https://abhayindia.com/bikaner-the-big-step-taken-by-the-collector-to-improve-the-bad-traffic-system/
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular