Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरन्यास प्रशासन की ओर से इनका किया जाएगा सम्मान

न्यास प्रशासन की ओर से इनका किया जाएगा सम्मान

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। देश के 72वें स्वाधीनता दिवस पर नगर विकास न्यास की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों व शहर की सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। जिसकी घोषणा मंगलवार को की गई। यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि कल होने वाले स मान में भूमि आवाप्ति अधिकारी (संविदा) नेमीचंद भादाणी, निरीक्षक (संविदा) बजरंग सिंह शेखावत, कार्यालय अधीक्षक सुरेश चन्द लोहिया, कनिष्ठ अभियंता राजेन्द्र सहारण, कनिष्ठ अभियंता विनित सीलू, कनिष्ठ अभियंता श्रवण चौधरी, कनिष्ठ लिपिक राजेन्द्र प्रसाद व्यास, कनिष्ठ लिपिक गोविंद सिंह, शाखा प्रभारी स्थापना भंवर सिंह मुंशी, शिव प्रकाश जोशी मुंशी, उम्मेद सिंह मुंशी, कनिष्ठ लिपिक नीलम किंगर, सहायक कर्मचारी कन्हैयालाल भादाणी, दाउलाल किराडू बेलदार, सहायक कर्मचारी मांगीलाल, बेलदार मोहन कुमार, इलैक्ट्रिशियन मुश्ताक अहमद, मुंशी महेश कुमार मारू आदि का सम्मान किया जाएगा।

रणबाकुंरा डिवीजन ने लगाई हथियारों की प्रदर्शनी

बीकानेर। स्वाधीनता दिवस समारोह के उपलक्ष में रणबाकुंरा डिवीजन ने सादुल क्लब में इक्वेप्मेट एवं बैंंड डिस्पले का आयोजन किया। मेजर जनरल ,जनरल ऑफिसर कमानडिंग रणबाकुंरा डिवीजन जी एस काहलो ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुंए कहा कि जिन्होंने देश की आजादी के लिये निस्वार्थ भाव से अपने प्राणों की आहुति दी।

कार्यक्रम में बड़ी सं या में स्कूली छात्र और क्षेत्रीय लोग पहुंचे थे। जवानों ने प्रदर्शनी में लगाए हथियार और उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य स्कूली बच्चों, अभिभावकों और नागरिकों को सेना की युद्ध कौशल की जानकारी देना था। इस दौरान बच्चों को युद्ध के दौरान इस्तेमाल में लाए जाने वाले आधुनिक हथियारों और तोपों की जानकारी दी गई। सेना के जवानों ने मोर्टार, हैवी मशीनगन, लाइट मशीनगन, साइलैंसर युक्त गन, आधुनिक टैंक और अन्य हथियारों के बारे में बच्चों को बताया। बच्चे प्रदर्शनी में लगाए गए हर हथियार के बारे में जानने को काफी उत्सुक दिखे। कई बच्चों ने टैंक पर चढ़ कर उसके बारे में जानकारी हासिल की।

Bikaner news politics crime university education

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!