









बीकानेर Abhayindia.com कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने तथा समाज को सुरक्षित रखने के लिए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को फड़ बाजार केईएम रोड़ पर रेपिड एंटीजन टेस्ट का नि:शुल्क शिविर लगाया गया।
मंडल के उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा ने बताया कि शिविर का शुभारम्भ मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने स्वयं टेस्ट करके किया। उन्होंने बताया कि रेपिड एंटीजन टेस्ट कोविड-19 का कोरोना नेगेटिव-पॉजिटिव त्वरित परिणाम देने वाला यह पहला शिविर लगाया गया। सोनी ने बताया कि शिविर में फ्रंटलाइन वर्कर की स्क्रीनिंग करने के बाद रेपिड एंटीजन किट से टेस्टिंग की गई। टेस्टिंग के बाद मात्र 15 मिनट में ही परिणाम बताए गए तथा उनको रिपोर्ट सौंपी गयी।
इस शिविर में 84 जनों के टेस्ट किए गए जो जिनकी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इस अवसर पर मंडल के सोनूराज आसूदानी, हेतराम गौड़, सचिन भाटीया, मनोज सोलंकी, जतिन यादव, मक्खनलाल अग्रवाल, चंपक यादव, गोविंद सिंह सहित अनेक मौजूद थे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीनियर लैब टैक्नीशियन प्रवीण ठाकुर, नीलम आंवला, शिवम सांखला, प्रयोगशाला सहायक फरमान अली, सुभाष, नर्सिंग स्टूडेंट मोहित, भरत, ललित, रामनाथ ने अपनी सेवाएं दीं।
गहलोत सरकार अब जिला कलेक्टरों को ज्ञापन देने का कर रही नाटक : राजेंद्र राठौर
बीकानेर अनलॉक होते ही गायब हो गई दो गज की दूरी, देखें वीडियो…
बीकानेर में 50 के इर्द-गिर्द घूम रहा कोरोना का आंकड़ा, पहली रिपोर्ट में…
बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना संक्रमण का दायरा कम जरूर हो रहा है, लेकिन थम नहीं रहा। हर दिन कोरोना के नए केस 50 से 75 के बीच सामने आ रहे हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि आज सुबह आई रिपोर्ट में 52 नए मरीज सामने आए हैं।

बीकानेर में शुक्रवार को 45+ के साथ 18+ वालों को भी लगेगी वैक्सीन, देखें सूची…
बॉर्डर पार से तस्करी : जवानों को हो गया था आभास, …और पकड़ ली 54 किलो हेरोइन
धारीवाल-डोटासरा में खींचतान : इस मंत्री ने पहले ही जता दिया था कलह का ये अंदेशा…
बीकानेर हुआ अनलॉक, 2 जून की रोटी कमाने के लिए निकले हुए निराश, ऐसे बीत गया समय…
राजस्थान : मौसम बदल रहा कई रंग, 5 जून तक अंधड़ के साथ बारिश के आसार
राजस्थान सरकार ने जारी किये दो महत्वपूर्ण निर्देश, पढ़ें पूरी न्यूज़
राजस्थान : लॉकडाउन से छूट का होगा नया फार्मूला, अब ग्रीन, येलो और रेड श्रेणी के अनुसार…
बीकानेर : वैक्सीन पेटेंट के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, देखें वीडियो…
खेल जगत : शतरंज की ऑनलाइन प्रतियोगिता 3 जून से, अभ्यास मैच कल से…
कोरोना समीक्षा बैठक : मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए…
कोविड-19 के खिलाफ समन्वित तैयारी के लिए बनाई कमेटियां, बीकानेर के डॉ. कोचर व डॉ. आचार्य सहित…
राजस्थान : कोरोना से हुई मृत्यु की समीक्षा के लिए 3 दलों का गठन
बीकानेर : ब्लैक फंगस को लेकर कैसी है तैयारी? बता रहे डॉ. मुकेश आर्य, देखें वीडियो…
















