Hometrendingलूणकरणसर में अतिक्रमण ध्वस्त किया, झुग्गी झोपड़ी को हटाया गया

लूणकरणसर में अतिक्रमण ध्वस्त किया, झुग्गी झोपड़ी को हटाया गया

बीकानेर abhayindia.com अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं सचिव मंडी विकास समिति सबीना विश्नोई के निर्देश पर शुक्रवार को मंडी विकास समिति, लूणकरणसर में अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान मंडी विकास समिति लूणकरणसर के सेक्टर 4 भूखंड संख्या 1-H-24 पर अवैध बनी बाढ व झुग्गी झोपड़ी को हटाया गया। अतिक्रमी द्वारा झुग्गी बनाकर अतिक्रमण किया गया था।

 

कार्यवाही के दौरान मौके पर तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट शिव प्रसाद गौड़, विकास अधिकारी भोम सिंह इंदा, मंडी विकास समिति बीकानेर के नायब तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लूणकरणसर थाना प्रभारी सुमन पड़िहार, कालू थाना प्रभारी जयकुमार भादू, महाजन थाना प्रभारी राकेश कुमार, गिरदावर महावीर सिंह व मदन सिंह, पटवारी लालू राम गोदारा व रामनिवास मौजूद रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular