Sunday, May 31, 2026
Hometrendingबीकानेर में पारीक समाज का धरना समाप्‍त, मांगों पर बन गई सहमति

बीकानेर में पारीक समाज का धरना समाप्‍त, मांगों पर बन गई सहमति

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पारीक समाज की ओर से पिछले 5 दिनों से चल रहा शांतिपूर्ण धरना सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। धरने में रखी गई सभी मूल मांगों को ज्ञानोदय समिति ने स्वीकार कर लिया है। विशेष रूप से, दो शटर वाली दुकान अब लॉटरी प्रक्रिया द्वारा ही आवंटित की जाएगी, जिसका समाज लंबे समय से आग्रह कर रहा था।

समाज के नवनीत पारीक ने बताया कि इस सफलता में समाज के सभी वरिष्ठजन, सम्मानित व्यक्तियों महिला शक्ति, युवा साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से डॉ. शिव पारीक (लंदन निवासी) का उल्लेखनीय सहयोग रहा, जिन्होंने मध्यस्थता करते हुए समाधान करवाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने समिति को यह भी हिदायत दी कि ऐसे मुद्दों का समाधान समाज में बैठकर आपस में ही करना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। अब आगामी दिनों में लॉटरी की तारीख सार्वजनिक की जाएगी, तथा नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!