Sunday, March 16, 2025
Homeबीकानेरविधायक के भतीजे की कार पर हमला, आरोपी गिरफ्त से दूर

विधायक के भतीजे की कार पर हमला, आरोपी गिरफ्त से दूर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नयाशहर थानान्तर्गत मुरलीधर व्यास कॉलोनी में चूरा गली स्थित विधायक डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी के भतीजे की कार पर अज्ञात हमलावरों ने हमला बोल कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। यह कार विधायक डॉ. जोशी के भतीजे गिरधर जोशी के बेटे गोविंद जोशी की है। नयाशहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना सोमवार रात को करीब बारह से अलसुबह चार बजे के दरम्यान घटित हुई थी। मंगलवार सुबह जोशी परिवार को इसका पता चला है। आसपास के घरों में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से घटना का फुटेज नहीं मिल सका। जोशी परिवार के अनुसार उनकी किसी से रंजिश नहीं है, संभवतया चोरी की नीयत से किसी ने कार पर हमला बोला होगा।

गिन्नाणी में तोडफ़ोड़, नालों के मुहानों पर बने मकान किए ध्वस्त, देखें वीडियो

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में नाले के मुहाने पर हुए अतिक्रमण हटाने के लिए बुधवार सुबह अभियान शुरू कर दिया गया। अभियान के तहत अब तक बड़ी संख्या में अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए हैं। कार्रवाई के आरंभ में लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर विरोध जताया, लेकिन मौके पर तैनात भारी पुलिस जाब्ते से स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।

क्षेत्र में नगर निगम की ओर से हाल में कराए गए सर्वे में पता चला था कि नालों के मुहानों पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रखे हैं। इसके चलते नालों की सफाई नहीं हो रही थी। साथ ही बरसात के दिनों में पानी का प्रवाह भी रूक जाता था। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के चलते गिन्नाणी क्षेत्र में जलभराव के हालात उत्पन्न हो गए थे। ऐसे में पानी को सूरसागर तालाब में डायवर्ट करना पड़ा। अब नगर निगम प्रशासन ने नालों पर हुए अतिक्रमण हटाने के लिए कमर कस ली है। इधर, क्षेत्र के कुछ लोगों का कहना है कि उनके पास पट्टेशुदा जगह है, इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन उसे हटाने पर आमादा है।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular