Saturday, April 25, 2026
Hometrendingग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पैदल मार्च...

ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पैदल मार्च चौथे दिन भी जारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच की ओर से ग्रेड पे 3600 एक सूत्रीय मांग पत्र के क्रम में पूर्व घोषित आन्दोलन के चरण में आज चौथे दिन भी पैदल मार्च जारी रहा। मंच के प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में बीकानेर से सचिवालय जयपुर के लिए रवाना हुए दल में मंच के प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास एवं उप संयोजक गिरजा शंकर आचार्य सम्मिलित हैं। पैदल मार्च झंझेऊ से आगे निकल गया है।

मंच के प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य ने बताया कि पैदल यात्रा आंदोलन को पूरे प्रदेश से कर्मचारियों एवं विभिन्न संगठनों से समर्थन प्राप्त हो रहा है जिससे पैदल मार्च कर आंदोलन कारियों की हौसला अफजाई हो रही है। थकान और पैरों के छालों की परवाह किए बिना कनिष्ठ सहायक साथियों को ग्रेड पे 3600 दिलाने की मांग पर डटे हुए हैं।

प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री को ट्वीटर के माध्यम से लगातार निवेदन किया जा रहा है। व्यास ने पैदल मार्च को सम्मानित प्रेस एवं विभिन्न चैनलों द्वारा दिए जा रहे समर्थन को एतिहासिक बताते हुए अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच की और से आभार प्रकट किया।

राजस्‍थान : लीडरशिप फेस और टिकट के लिए भाजपा करवा रही सर्वे, नेताओं में बढ़ी हलचल…

विधायक दिव्‍या मदेरणा का तंज- मुट्‌ठी भर बाजरे के लिए दिल्ली की बादशाहत खो दी…

राजस्‍थान में 17 को कांग्रेस का होगा जश्‍न, भाजपा मनाएगी ब्‍लैक डे….

राजस्‍थान : 25 दिग्‍गज नेता भाजपा में शामिल होने की कतार में, मेघवाल ने बताया- कैसे होगी एंट्री…

सोलर के क्षेत्र में राजस्‍थान बनने जा रहा है सिरमौर, बीकानेर के पूगल में…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!