Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में “रेडियो की सुनहरी यादें“ कार्यक्रम 25 जनवरी को

बीकानेर में “रेडियो की सुनहरी यादें“ कार्यक्रम 25 जनवरी को

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com “रेडियो की सुनहरी यादें“ कार्यक्रम 25 जनवरी को अपराह्न 4.15 बजे महाराजा नरेन्द्रसिंह ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम संयोजक इकरामुदीन कोहरी ने बताया कि सदभावना संगीत कला केंद्र बीकानेर की तरफ़ से देश के जाने-माने रेडियो श्रोता स्वर्गीय छगनलाल बीकानेरी (खड़गावत) की यादों को चिरस्थायी बनाने और आकाशवाणी के नब्बे वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आकाशवाणी श्रोता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रंम सह संयोजक कुशालचंद लखोटिया एवं आयोजन समिति के राजकुमार खड़गावत ने बताया कि रेडियो से जुड़ी पुरानी भूली-बिसरी यादों को जीवंत करते हुए आकाशवाणी श्रोता सम्मेलन – रेडियो की सुनहरी यादें – कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रेडियो सुनने के साथ फ़रमाइश भेजने वाले पुराने श्रोता रेडियो प्रेमी अपने मन की बात इस कार्यक्रम में साझा करेंगे। आप सभी रेडियो श्रोता और रेडियो प्रेमी आमंत्रित है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!