Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में जघन्य अपराधों को नियंत्रित करने को लेकर त्रैमासिक बैठक आयोजित,...

बीकानेर में जघन्य अपराधों को नियंत्रित करने को लेकर त्रैमासिक बैठक आयोजित, एडीएम ने कहा- त्वरित गति से करें कार्यवाही

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में जघन्य अपराधों को नियंत्रित करने को लेकर त्रैमासिक बैठक का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी रमेश देव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एडीएम सिटी ने जघन्य अपराधों से संबंधित मामलों का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए। ताकि पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिल सके।

बैठक में इससे पहले एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने जघन्य अपराधों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पिछले वर्ष 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक हत्या के कुल 49 मामले दर्ज हुए जिनमें से 07 पेंडिंग है। वहीं, बलात्कार के कुल दर्ज 86 मामलों में से 03 पेंडिंग, सामूहिक बलात्कार के 29 दर्ज मामलों में से 01 पेंडिंग, पोक्सो बलात्कार के कुल दर्ज 43 मामलों में से 03 पेंडिंग, पोक्सो सामूहिक बलात्कार के कुल दर्ज 25 मामलों में से 02 पेंडिंग, दहेज हत्या के कुल दर्ज 15 मामलों में 04 पेंडिंग, लूट के 05 मामलों में 01 पेंडिंग है। बैठक में एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, उपनिदेशक अभियोजन भगवान सिंह राठौड़, लोक अभियोजक राधेश्याम सेवग उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!