Hometrendingराजस्‍थान के 17 नए जिलों और 3 संभागों के भविष्‍य पर आज...

राजस्‍थान के 17 नए जिलों और 3 संभागों के भविष्‍य पर आज फैसला हो जाएगा!

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से गठित किए गए 17 नए जिलों और तीन संभागों के भविष्‍य को लेकर बुधवार को फैसला होने की संभावना है।

आपको बता दें कि इनकी समीक्षा के लिए रिटायर्ड आईएएस ललित के. पंवार की अध्यक्षता में गठित की गई समिति की रिपोर्ट पर चर्चा के लिए आज कैबिनेट सब कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इसमें नए जिलों की आवश्‍यकताओं सहित कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में नए जिलों और संभागों का भविष्य तय हो सकता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular