








आगामी 17 अगस्त को सूर्यदेव सिंह राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देव का दर्जा प्राप्त है। सूर्य के बिना पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है। सूर्य देव को नवग्रहों का राजा माना जाता है। यह सिंह राशि का स्वामी है और अग्नितत्व प्रधान ग्रह है। किसी भी जातक की जन्म पत्रिका में सूर्य का प्रभाव जीवन में सम्मान, सफलता, उन्नति, पिता के साथ संबंध और उच्च पद आदि की संभावनाएं लाता है।
इसकी उच्च राशि मंगल की मेष व नीच राशि शुक्र की तुला है। जन्म पत्रिका में सूर्य की कमजोर स्थिति स्वास्थ्य, सम्मान, प्रगति, उच्चपद व पिता को प्रभावित करती है। फिलहाल 17 अगस्त 2018 को सूर्य देव सिंह राशि में गोचर करते हुए 17 सितंबर 2018 तक इसी राशि पर रहेंगे। सूर्य के इस भ्रमण से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा, आइए, जानते हैं -:
मेष : नई कार्ययोजना में सफलता मिलेगी। जॉब स्थानान्तरण के भी योग। व्यवसाय करने वाले जातकों को लाभ की संभावना रहेगी। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। कार्य क्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से लाभ के योग।
वृषभ : माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवारिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलें। व्यवसाय व नौकरी में लाभ की संभावना। पदोन्नति के भी योग। पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि की प्रबल संभावनाएं।
मिथुन : कार्य क्षमता बढ़ेगी। जोखिम लेने से भी आप पीछे नहीं हटेंगे। सफलता के लिए ज्यादा परिश्रम करना होगा। शत्रुवर्ग प्रभावहीन होंगे। साहस बढ़ेगा। भाई-बहनों के लिए थोड़ा परिश्रम का रहेगा।
कर्क : स्वभाव में अहम की संभावना रहेगी। आप कटुभाषी भी हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ कमी महसूस कर सकते है। घर-परिवार में विवाद की आशंका। आर्थिक दृष्टि से संकेत शुभ।
सिंह : उत्तम लाभ की आशा कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सामान्य स्थिति। सोचे कार्य पूरे होंगे।
कन्या : विदेश जाने की इच्छा पूर्ण हो सकती है। नौकरी में स्थानांतरण के आसार। खर्चों में वृद्धि संभव है। दुश्मनों पर भारी पड़ेंगे, यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
तुला : आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। उच्चपदस्थ लोगों से संबंध सुधरेंगे। समय आने पर उनसे लाभ भी मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में उन्नति, प्रमोशन आदि के योग बन सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा सर्वत्र होगी। काम की अधिकता होने के कारण थकान महसूस करेंगे। आप अपने निजी जीवन में पर्याप्त समय न निकाल पाएंगे।
धनु : सम्मान में बढ़ोतरी होगी। प्रभावशाली लोगों से आपके अच्छे संबंध बनेंगे। धर्म के कार्यों में खर्च होगा। भाग्य में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के मामलों मे सावधानी जरूरी।
मकर : सेहत और सम्मान के प्रति सजग रहना होगा। आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। वाणी पर ध्यान देकर चलना होगा। अनुकूल वातावरण बनाए रखें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। लेन-देन संभलकर करें।
कुंभ : जीवनसाथी से किसी भी प्रकार से विवाद की स्थिति टालना होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। साझेदारी से लाभ प्राप्त होने के योग हैं। पदोन्नति के प्रबल योग हैं। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
मीन : शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। आर्थिक मामलों में व्यय, लाभ कम होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। वाद विवाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। अधिक परिश्रम से परिणाम भी उत्तम मिलेंगे।
उपाय : यदि आप कोई बाधा महसूस कर रहे हैं तो आपको प्रात: सूर्यदेव को कलश में दूध व मिश्री का अघ्र्य देना चाहिए। रविवार को बगैर नमक का एक समय भोजन करें। सूर्य की पत्रिका में स्थिति जान माणिक्य पहनें।





