Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर में क्रिकेट सट्टे पर प्रहार जारी, पांच सटोरिये गिरफ्तार, सट्टा सामग्री...

बीकानेर में क्रिकेट सट्टे पर प्रहार जारी, पांच सटोरिये गिरफ्तार, सट्टा सामग्री बरामद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में क्रिकेट सट्टे का कारोबार परवान पर है। इस बीच, नोखा पुलिस ने अहम कार्रवाई करते हुए सट्टा खेलते हुए पांच सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ऑनलाइन सट्टा खेलने की सामग्री 25 मोबाइल मय तीन चार्जर, 02 लेपटाप मय 01 चार्जर, 32 डेबिड कार्ड, 47500/- रुपये नकद, 02 लाईट प्लैट, 02 हिसाब किताब की डायरियां बरामद की है।

पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा जुआ सट्टा व संगठित अपराधों की रोकथाम अभियान के तहत कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये गये, अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा व वृताधिकारी जरनैलसिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नोखा अरविन्द कुमार के नेतृत्व में अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान महावीर चौक स्थित बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित मकान से आरोपी चांदरतन सोनी, गजानन्द प्रजापत, अभिषेक प्रजापत, ताराचन्द प्रजापत, विष्णु सोनी को आईपीएल मे चल रहे बैंगलोर व मुम्बई के मैच मे आनलाइन क्रिकेट सट्टा करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!