Sunday, April 27, 2025
Hometrendingप्रदेश : मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज का निधन, राज्यपाल,...

प्रदेश : मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज का निधन, राज्यपाल, सीएम ने जताया शोक…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com ख्यतिनाम धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के वयोवृद्ध महंत किशोरपुरी महाराज का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने जयपुर में अपने निवास पर अंतिम सांस ली। करीब साढ़े पांच दशक से महंत की गद्दी पर आसिन किशोरपुरी महाराज 88 वर्ष के थे। बीते लंबे समय से वे बीमार थे, जयपुर में उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह को बालाजी ले जाया गया है, जहाां पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

राज्यपाल ने जताया शोक…
महंत के निधन पर महंत श्री किशोरपुरी महाराज के निधन पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। राज्यपाल ने किशोर महाराज को पुण्यात्मा बताते हुए कहा कि समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने शोक जताया है।

प्रदेश : विश्व आदिवासी दिवस पर मिलेगी सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे 89.28 करोड़ रुपए की लागत के 185 कार्यो का शिलान्यास..

जयपुर Abhayindia.com राज्य सरकार की ओर से 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर सम्पूर्ण राज्य में अवकाश घोषित किया गया है। कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष राज्य स्तरीय समारोह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा 89.28 करोड़ रूपए की लागत के 185 कार्यो का शिलान्यास एवं 166.90 करोड़ रूपए की लागत के 43 कार्यो का उद्घाटन किया जाएगा। जिन कार्यो के शिलान्यास इस कार्यक्रम में किए जाएंगे उनमें प्रमुख बांसवाड़ा जिले में जनजाति बालक छात्रावास, जहॉपुरा, आनन्दपुरी एवं बांसवाड़ा मुख्यालय पर भवन निर्माण, डूॅगरपुर में जनजाति बालक छात्रावास, मालचौकी, नोकना एवं चित्रकूट का निर्माण कार्य, हरिदेव जोशी केनाल के प्रथम चरण का जीर्णोद्वार कार्य है। साथ ही 34 सामुदायिक जलोत्थान सिंचाई योजनाओं, 4 सड़क निर्माण, 109 मॉ-बाडी केन्द्र, 20 आंगनवाड़ी केन्द्र निर्माण आदि कार्यो के भी शिलान्यास किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त बांसवाड़ा में राजकीय महिला औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, अरथुना, कुशलगढ़, घाटोल के नवीन भवन, डूॅगरपुर में राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान गलियाकोट एवं आसपुर के भवन, जयपुर के बहुउदे्शीय एवं महाविद्यालय स्तरीय जनजाति कन्या छात्रावास, महारानी कॉलेज परिसर, जयपुर, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, टेनिस कोर्ट एवं खेल स्टेडियम, बांसवाड़ा, बहुउदे्शीय इण्डोर खेल स्टेडियम, प्रतापगढ़ आदि कार्यो का लोकार्पण भी राज्य स्तरीय समारोह में किया जाएगा। कार्यक्रम में 10 सामुदायिक जलोत्थान सिंचाई परियोजनाओं, 6 छात्रावास भवन निर्माण, 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आदि का भी उद्घाटन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

गहलोत की ओर से वर्ष 2021-22 के बजट के दौरान की गई नवीन मॉ-बाडी केन्द्रो की घोषणा के क्रम में 50 मॉ-बाडी केन्द्र भी विश्व आदिवासी दिवस से प्रारम्भ किए जाएंगे। इन केन्द्रो के माध्यम से दूर-दराज क्षेत्रो में रहने वाले जनजाति छात्र-छात्रओं को प्राथमिक शिक्षा प्राप्त हो सकेगी एवं इन केन्द्रो पर नि:शुल्क भोजन, पाठ्य पुस्तके, यूनिफोर्म आदि का भी लाभ प्राप्त हो सकेगा।

इसके अतिरिक्त जनजाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए जनजाति भागीदारी योजना, सामुदायिक वनाधिकार विकास योजना, हॉकी अकादमी, उदयपुर तथा जनजाति छात्र-छात्राओं के लिए नई मुल्यांकन व्यवस्था का शुभारम्भ किया जाएगा।

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि जनजाति भागीदारी योजना के अन्तर्गत जनजाति क्षेत्र में आधारभूत विकास से सम्बंधित कार्यो में जनसहयोग, कम्पनियों के सी.एस.आर. कोष, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, केन्द्र एवं राज्य सरकार की अन्य योजनाओं से न्यूनतम 30 प्रतिशत राशि का योगदान प्राप्त कर शेष राशि जनजाति भागीदारी योजना से स्वीकृत कर विकास कार्य करवाये जायेंगे।

आयुक्त ने बताया कि सामुदायिक वनाधिकार पट्टो से लाभान्वित परिवारो हेतु नवीन ‘सामुदायिक वनाधिकार विकास योजना’ प्रारम्भ की जा रही है। इस योजना में कृषि विकास, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी आदि योजनाओं में कार्य स्वीकृत कर जनजाति वर्ग को लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनजाति खेल प्रतिभाओं को अन्तरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाऐं उपलब्ध कराने के उदे्श्य से उदयपुर में हॉकी अकादमी की स्थापना की गई है। इस अकादमी में एस्ट्रोटर्फ मैदान पर 40 छात्रों एवं 30 छात्राओं को हॉकी का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

यह प्रशिक्षण पूर्व ओलम्पीयन एवं अर्जुन पुरूस्कार से सम्मानित अशोक ध्यानचन्द की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनजाति छात्र-छात्राओं का चयन भी ध्यानचन्द की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया गया है। अकादमी के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क भोजन, आवास, अध्ययन एवं अन्य खेल सुविधाएं विभाग द्वारा उपलब्ध करवायी जाएगी।

केवलरमानी ने बताया कि विभागीय आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में रहने वाले जनजाति छात्र-छात्राओं के अध्ययन एवं समय-समय पर मूल्यांकन को ओर अधिक प्रभावी बनाकर उनके शैक्षिक परिणामों में गुणात्मक सुधार लाने के उदे्श्य से नई मूल्यांकन व्यवस्था प्रारम्भ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत छात्र-छात्राओं के नियमित अन्तराल पर ओ.एम.आर. शीट पर टेस्ट लिए जाएंगे। इन ओ.एम.आर. शीट्स को नई मूल्यांकन व्यवस्था के तहत मोबाईल ग्रुप के माध्यम से जांचा जाकर तत्काल परिणाम उपलब्ध करवाया जा सकेगा। इस व्यवस्था से जनजाति छात्र-छात्राओं का शैक्षिक मूल्यांकन तत्काल हो जाने से अध्यापको एवं अभिभावको को छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

आयुक्त ने बताया कि वनाधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार पत्र को गति देने हेतु 9 अगस्त, 2021 से 9 नवम्बर, 2021 तक विशेष वनाधिकार अभियान का भी शुभारम्भ किया जाएगा। साथ ही वनाधिकार के लिए नवीन पोर्टल भी लान्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं, मॉ-बाडी केन्द्रों, वन धन विकास केन्द्रो तथा राजकीय कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन के लिए आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर द्वारा समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अनुसूचित क्षेत्र के जिला कलक्टर्स, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए है। जिसमें कोविड-19 के तहत जारी दिशा निर्देशों की पालना करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

विडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम में समस्त जिला मुख्यालयों से तथा अनुूसुचित क्षेत्र के पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायतो से जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन इस कार्यक्रम मे भाग लेंगे।

  

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular