Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में बीकेईएसएल की जन सुनवाई में कई समस्याओं का हुआ समाधान

बीकानेर में बीकेईएसएल की जन सुनवाई में कई समस्याओं का हुआ समाधान

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आईं 16 समस्याओं में से 04 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 12 समस्याओं का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 07 तकनीकी और 09 कॉमर्शियल सम्बंधी शिकायतें आईं।
बिल सही करने, पोल व तार शिफ्टिंग, रीडिंग ज्यादा आने, सोलर और वॉल्टेज सम्बन्धी समस्याएं दर्ज हुईं। बिल सम्बन्धी 03 व एक तकनीकी शिकायत का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। अन्य शिकायतों शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!