Hometrendingबीकानेर में राजकीय व्यवस्थाओं के आदेश प्रत्याहारित, स्थापना दिवस के संबंध में...

बीकानेर में राजकीय व्यवस्थाओं के आदेश प्रत्याहारित, स्थापना दिवस के संबंध में संस्थाएं अपने स्तर पर ही करें व्यवस्थाएं

बीकानेर Abhayindia.com गृह मंत्रालय के आदेश की पालना में पोप फ्रांसिस ‘सुप्रीम पॉन्फिट ऑफ द होली सी’ के अंतिम संस्कार के दौरान राजकीय शोक होने तथा वर्तमान में पहलगाम में हुई आतंकी घटना तथा उसके उपरांत बीकानेर जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवश्यक गतिविधियों के मद्देनजर बीकानेर नगर स्थापना दिवस के संबंध में आयोजित बैठक के कार्रवाई विवरण में जारी प्रशासनिक और राजकीय विभाग की व्यवस्थाओं के आदेश प्रत्याहारित किए गए हैं।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने बताया कि बीकानेर नगर स्थापना दिवस के संबंध में संस्थाएं अपने स्तर पर ही आयोजन संबंधी समस्त व्यवस्थाएं करेंगी। इस दौरान अन्य महत्वपूर्ण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की स्थिति उत्पन्न होने को ध्यान में रखते हुए पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी कार्मिक उक्त आयोजनों में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular