Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा...

बीकानेर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से की चर्चा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने शनिवार को खाजूवाला के सीमांत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बीएसएफ और सेना के अधिकारियों से सीमांत क्षेत्र में आंतरिक सुरक्षा के मापदंडों की समीक्षा की और केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में अतिरिक्त सतर्कता रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दोनों सुरक्षा एजेंसियां, स्थानीय पुलिस प्रशासन से समन्वय रखें। आवश्यक होने पर उच्चस्थ अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दें। जिला कलेक्टर ने खाजूवाला की 32 हेड पुलिस चौकी और बीएसएफ की एक बीओपी का जायजा लिया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, उपखंड अधिकारी रमेश महरिया सहित स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!