Saturday, June 20, 2026
Hometrendingमस्जिद के बाहर पोस्‍टर लगाने पर बवाल, भाजपा विधायक के खिलाफ केस...

मस्जिद के बाहर पोस्‍टर लगाने पर बवाल, भाजपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे है। इस बीच शुक्रवार देर रात जयपुर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाने पर बवाल हो गया। विरोध कर रहे लोगों ने भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया। देर रात तनाव के हालात के बीच बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ जामा मस्जिद कमेटी की तरफ से माणक चौक थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, एफआइआर दर्ज होने की घोषणा किए जाने के बाद लोग घरों को लौट गए। इससे पहले सर्व समाज की ओर से बड़ी चौपड़ पर आक्रोश सभा के बाद देर रात विधायक बालमुकुंदाचार्य ने जामा मस्जिद, फुटपाथ बड़ी चौपड़, रामगंज बाजार सहित सभी सुलभ शोचालय अन्य जगहों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुदाबाद के स्टीकर लगाए।

इस दौरान मस्जिद से बार-बार घर जाने की अपील की जा रही थी, लेकिन लोग वहां से हटने को तैयार नहीं थे। लोगों का कहना है कि अगर शनिवार तक बालमुकुंदाचार्य की गिरफ्तारी नहीं हुई तो दोपहर की नमाज यहीं पढ़ेंगे। वहीं, बड़ी चौपड़ पर सभा के बाद बालमुकुंदाचार्य रात करीब 8.30 बजे समर्थकों के साथ जामा मस्जिद के बाहर पहुंचे। उनके हाथ में पकिस्तान विरोधी पोस्टर थे। समुदाय विशेष के लोगों ने उन पर पोस्टरों पर जूते मारने, मस्जिद में घुसने और जूते नहीं उतारने का आरोप लगाया। पोस्टर चस्पा करने के बाद बालमुकुंदाचार्य यहां से चले गए। इसके बाद लोग इकट्ठे हो गए और बालमुकुंदाचार्य को गिरफ्तार करने की मांग की सूचना पर डीसीपी राशि डोगरा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जाब्ता मंगाया गया।

विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि पकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबार के स्टीकर बड़ी चौपड़ गणेश मंदिर, रामगंज चौराहे, जामा मस्जिद फुटपाथ और सुलभ शौचालय के बाहर लगाए हैं। किसी की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं की है। जिस किसी को पाकिस्तान से नफरत है वो स्टीकर पर चप्पल रखकर जा सकता है और किसी को मोहब्बत है तो स्टीकर हटा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!