Friday, April 24, 2026
Hometrendingपूनरासर में शरद पूर्णिमा मेला छह से, सूडसर में सात को, तीन...

पूनरासर में शरद पूर्णिमा मेला छह से, सूडसर में सात को, तीन अक्‍टूबर से बुक होंगे कमरे

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्रीडूंगरगढ तहसील के गांव पूनरासर स्थित हनुमानजी मंदिर में दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला महोत्सव 6 अक्टूबर से तथा सूडसर स्थित हनुमानजी मंदिर में 7 अक्टूबर को मेले भरेंगे। इस दौरान जागरण का भी आयोजन होगा। इसी तरह दुलचासर रोही में खेजड़ी बालाजी मंदिर में श्रीराम चरित मानस के सस्वर अखंड पाठ, खीर महाप्रसाद का आयोजन 6 अक्टूबर को होगा।

श्रीपूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट के ट्रस्टी बजरंगलाल शर्मा ने बताया कि अगले दिन 7 अक्टूबर को पूनरासर बाबा का विशेष श्रृंगार एवं पूजा अर्चना होगी। श्रीपूनरासर हनुमान जी ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन करवाने के साथ ही छाया-पानी की विशेष व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए हनुमान भवन सहित मंदिर परकोटे में बने कमरों में व्यवस्था की गई है।‌ आगामी 3 अक्टूबर से पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर इन कमरों का वितरण किया जाएगा। श्रीराम भोजनालय में बाबा का भंडारा चलेगा। छह अक्टूबर की शाम सावित्री भवन में भी बाबा का महाप्रसाद वितरित होगा। मेले के चलते सभी तैयारियों का अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सूडसर हनुमानजी मंदिर परिसर में आगामी 7 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मेला भरेगा। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी किशन स्वामी ने बताया कि शरद पूर्णिमा की सुबह सूडसर हनुमानजी का विशेष श्रृंगार एवं पूजा अर्चना होगी। शाम को भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में बीकानेर के काला गोरा ग्रुप के संयोजन में प्रसिद्ध कलाकार मुन्ना सरकार और पार्टी द्वारा बालाजी के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। मंदिर में मेल की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मेले में व्यवस्था के लिए प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है। रेलवे लाइन पार करने को सुरक्षा को लेकर रेलवे को भी सूचना दी गई है। स्थानीय प्रशासन उपखण्ड अधिकारी व पुलिस प्रशासन को भी मेल में व्यवस्था के लिए सूचित कर दिया गया है।

दुलचासर गांव की रोही में स्थित खेजड़ी बालाजी मंदिर में शरद पूर्णिमा मेला महोत्सव कार्यक्रम के तहत आगामी 6 अक्टूबर को श्रीराम चरित मानस के सस्वर अखंड पाठ होंगे। इसी दिन रात्रि को बाबा को खीर महाप्रसाद का भोग लगाया जाएगा। अगले दिन 7 अक्टूबर को हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना होगी और मेला भरेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!