Thursday, June 4, 2026
Hometrendingकांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष डोटासरा का बीकानेर दौरा सुलगा गया कई सवाल, कल्‍ला खेमे...

कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष डोटासरा का बीकानेर दौरा सुलगा गया कई सवाल, कल्‍ला खेमे के पदाधिकारी के इस्‍तीफे से तेज हुई हलचल

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा रविवार को बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्‍होंने पूर्व सांसद एवं वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता रामेश्‍वर लाल डूडी के स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी ली एवं उनके परिजनों से मिले। डोटासरा ने अपने दौरे के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्‍ताओं से भी मिले और उनसे संगठनात्‍मक गतिविधियों को लेकर चर्चा भी की। डोटासरा ने मीडिया से भी बातचीत की तथा अपने चिर परिचित अंदाज में पीएम मोदी और सरकार पर जुबानी हमले भी बोले।

अपने दौरे के दौरान पूर्व मंत्री डॉ बी कल्ला के यहां डोटासरा के नहीं जाने पर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। असल में, डॉ कल्ला के भाई और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जनार्दन कल्ला की पत्नी सावित्री देवी का हाल में निधन हुआ था। कांग्रेसजनों को उम्मीद थी कि प्रदेश अध्यक्ष संवेदना प्रकट करने कल्ला परिवार से भी मिलेंगे। लेकिन, डोटासरा कल्ला परिवार से मिले बिना ही बीकानेर से रवाना हो गए। इस बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया है। इस घटनाक्रम से नाराज होकर कल्ला खेमे से जुड़े जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वत्स के इस्तीफे से कांग्रेस के अंदरूनी खेमेबाज़ी और खुलकर सामने आ गई है। बहरहाल, यह सवाल सुलग रहा है डोटासरा का इसी से अचानक आना और जाना क्या महज संयोग था या फिर कोई सियासी पेच? यह हर कोई जानना चाह रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!