Tuesday, September 17, 2024
Hometrendingबीकानेर के शंकरसिंह राजपुरोहित को 'रूपरामका राजस्थानी लोकगीत पुरस्कार'

बीकानेर के शंकरसिंह राजपुरोहित को ‘रूपरामका राजस्थानी लोकगीत पुरस्कार’

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली Abhayindia.com दिल्ली की प्रमुख समाज सेवी संस्था राजस्थान रत्नाकर द्वारा अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में आगामी 8 सितम्बर को नई दिल्ली के इण्डिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित किए जा रहे वार्षिक समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिये जाने वाले सम्मान पुरस्कारों की घोषणा की है।

राजस्थान रत्नाकर के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष राजस्थानी साहित्य की सर्वश्रेष्ठ सेवा के लिए जाने माने साहित्यकार पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित, उदयपुर के डॉ. चन्द्र प्रकाश देवल को ‘दीपचन्द जैन साहित्य पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। इसी प्रकार श्रेष्ठ राजस्थानी पुस्तक के लिए नोहर (हनुमानगढ़) की डॉ कीर्ति शर्मा को उनकी पुस्तक ‘बात एक रात री’ के लिये ‘श्री बागला साहित्य पुरस्कार’ और राजस्थानी गीत लेखन एवं लोकगीत संरक्षण के लिए बीकानेर के शंकरसिंह राजपुरोहित को ‘रूपरामका लोकगीत पुरस्कार’ के लिए चयन किया गया है। यह चयन पुरस्कार समिति के सदस्यों, सांसद पी. पी. चौधरी, पद्मश्री शीला झुनझुनुवाला, हास्य कवि पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रमाकान्त गोस्वामी और संस्था के संस्थापक ओपी बागला व रमेश जैना की अनुशंसा पर किए गए हैं।

गुप्ता ने आगे बताया कि घोषित सभी पुरस्कार आगामी 8 सितम्बर को नई दिल्ली के इण्डिया हैबिटेट सेंटर में संस्था के वार्षिक समारोह में प्रदान किए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय विधि और न्याय मन्त्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि चाँदनी चौक दिल्ली के सांसद प्रवीण खण्डेलवाल होंगे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और पाली राजस्थान के सांसद पी. पी. चौधरी करेंगे। स्वागताध्यक्ष के रूप में राजेश बंसल (बीपीएल ) और अशोक गुप्ता (सकरनी) उपस्थित रहेंगे।

विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

गुप्ता ने बताया कि समारोह में राजस्थानी साहित्यकारों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएँ देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जायेगा।जिसमें व्यापार एवं उधोग के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रयाग ग्रुप के सी ई ओ नितिन अग्रवाल को, ‘श्री नरसिंह दास गुप्ता स्मृति पुरस्कार’, चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एम्स दिल्ली के डॉ.राज कुमार यादव को ‘श्री लोकनाथ सराफ स्मृति पुरस्कार’, सामाजिक कार्यो में विशेष योगदान के लिए रोटरी क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए अशोक कंतूर को ‘अभिप्रा समाज सेवा पुरस्कार’ तथा प्रशासनिक क्षेत्र में एनएसजी के आईजी दीपक केडिया को ‘श्री वासुदेव डालमिया स्मृति पुरस्कार’, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए श्री राम कॉलेज आफ कॉमर्स की प्राचार्य प्रो. सिमरत कौर को ‘भगवान दास मोरीज़ावाला स्मृति पुरस्कार’ प्रदान किये जायेंगे।

संस्था के प्रधान शंकर जयपुरिया ने बताया कि महिला शक्ति के क्षेत्र में ईताश संस्था की अध्यक्ष डॉ मीनाक्षी नायर को ‘श्रीमती नारायणी देवी महावीर प्रसाद भगनका स्मृति पुरस्कार’ और पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए साधना टी वी के चेयरमैन डॉ राकेश गुप्ता को ‘श्रीगौरीशंकर तुलसियान स्मृति पुरस्कार’ तथा प्रशासनिक क्षेत्र के माध्यम से समाज सेवा का कार्य करने के लिए दिल्ली सरकार के लैंड एण्ड बिल्डिंग विभाग के प्रिंसिपल सेकेट्री निखिल कुमार को ‘श्रीरामकरण गुप्ता स्मृति पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular