Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में हाई अलर्ट के बीच सीएम ने की कानून व्‍यवस्‍था की...

राजस्‍थान में हाई अलर्ट के बीच सीएम ने की कानून व्‍यवस्‍था की समीक्षा, नौ आरएएस के तबादले

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए राजस्‍थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित है। इस तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कई अहम कदम उठाए है। सीएम शर्मा ने गुरूवार देर रात अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही सरकार ने बॉर्डर इलाके में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं।

सरकार ने मनोज कुमार मीणा को उपखण्ड अधिकारी, देवली (टोंक) से उपखण्ड अधिकारी, घड़साना (श्रीगंगानगर), महेश चन्द्र मान को महाप्रबन्धक, राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड, जयपुर से उपखण्ड अधिकारी, भनियाना (जैसलमेर), प्रभजोत सिंह गिल को उपखण्ड अधिकारी, पोकरण (जैसलमेर) से उपखण्ड अधिकारी, मूंडवा (नागौर), लाखाराम को उपखण्ड अधिकारी, मूंडवा (नागौर) से उपखण्ड अधिकारी, पोकरण (जैसलमेर), APO संदीप चौधरी को उपखण्ड अधिकारी, बज्जू (बीकानेर), कुणाल राहड़ को सहायक कलक्टर (मुख्यालय) से उपखण्ड अधिकारी, बीकानेर (उत्तर), भरत राज गुर्जर को उपखण्ड अधिकारी, आसीन्द (भीलवाडा) से उपखण्ड अधिकारी, फतेहगढ़ (जैसलमेर), कविता गोदारा को उपखण्ड अधिकारी, बीकानेर (उत्तर) से सहायक कलक्टर (मुख्यालय), सीकर, राम लाल मीणा को उपखण्ड अधिकारी, जसवन्तपुरा (जालोर) से उपखण्ड अधिकारी से गडरा रोड (बाड़मेर) लगाया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!