








बीकानेरAbhayindia.com शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला के जन्मदिन पर आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व युवा उद्यमियों ने बीकानेर स्थित गौशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया।
कार्यकर्ताअें ने सेवा कार्य कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं राज्य सरकार की ओर से औद्योगिक विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र में मनोनीत सदस्य रमेश कुमार अग्रवाल (कालू) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी निभाई।
उन्होंने बताया कि जनार्दन कल्ला ने हमेशा अपने जीवन भर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। कल्ला एक नेक इंसान के रूप में पहचान रखते हैं। रमेश अग्रवाल ने कहा कि बीकानेर में राजनीति के चाणक्य के रूप में भी वो पहचान रखते है। इस मौके पर राजकुमार किराडू (कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव), पार्षद प्रफुल हटिला, वसीम फिरोज अब्बासी एवं शिव शंकर बिस्सा , सुरेश व्यास (राजीव यूथ क्लब सेक्रेटरी), श्रवण रंगा (राजीव यूथ क्लब सदस्य), हेमचंद पुरोहित (ज्योतिषी), महेंद्र आचार्य ,रामजी मारू, फोमला महाराज, राजेश व्यास एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।





