Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingआरजीएचएस योजना : चालू वित्तीय वर्ष में अस्पताल व फार्मेसी को 3...

आरजीएचएस योजना : चालू वित्तीय वर्ष में अस्पताल व फार्मेसी को 3 हजार करोड़ का भुगतान

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com  मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम को लगातार सुदृढ़ एवं पेशेंट फ्रेण्डली बनाया जा रहा है। साथ ही, इसमें अनियमितताओं पर भी प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की गई है। योजना के तहत अस्पतालों एवं फार्मेसी को इस वित्तीय वर्ष में अब तक करीब 3 हजार करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है और शेष भुगतान भी बजट उपलब्धता के अनुरूप प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।

राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि यह योजना बिना किसी अनियमितता के साथ रोगियों के हित में सुचारू रूप से संचालित हो। इसी लक्ष्य के साथ योजना में कई सुधार किए गए हैं, जिससे रोगियों को सुगमता से लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अस्पताल, फार्मेसी एवं अन्य सभी हितधारकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, ताकि उपचार सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए।

अटल ने बताया कि योजना के तहत बुधवार को प्रदेशभर में सामान्य दिनों की भांति ही करीब 21 हजार रोगियों ने उपचार सुविधाओं का लाभ लिया। आईपीडी एवं डे-केयर में  करीब 2 हजार रोगियों ने तथा ओपीडी में करीब 19 हजार रोगियों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कीं। इसी प्रकार आरजीएचएस योजना में सूचीबद्ध फार्मेसी स्टोर से करीब 19 हजार रोगियों ने दवाएं लीं। कुल करीब 39 हजार टीआईडी योजना के तहत बुधवार को जनरेट की गईं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों एवं फार्मेसी स्टोर को भुगतान की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी है। शेष भुगतान भी चरणबद्ध रूप से शीघ्र किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरजीएचएस में सूचीबद्ध सभी अस्पताल एवं फार्मेसी स्टोर रोगियों को बिना किसी बाधा के सेवाएं उपलब्ध करवाएं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!