






बीकानेर Abhayindia.com प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्म दिवस अवसर पर भाजपा नेता गोपाल गहलोत की ओर से सुजानदेसर में आयोजित किए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर परिसर में पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। रविवार को यज्ञ का सातवां दिन रहा।
इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा के अनेक पदाधिकारियों ने काली माता मंदिर के दर्शन किए। आरती में शामिल हुए। इस दौरान देश व प्रदेश में अमन चैन, सुख-शांति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की तरक्की और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि कन्याओं के पूजन से मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है। देश, समाज और घर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है।


इस अवसर पर गोपाल गहलोत ने पांच सौ इक्यावन कन्याओं का प्रक्षालय कर, तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर, पूजन कर विधिपूर्वक उपहार दिया। इस अवसर पर 21 ब्राह्मणों द्वारा ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में मंडप पूजन, स्वस्ति पाठ, गणेश पूजन, नव ग्रह षोढष मात्री का पूजन, गौरी तिलक मंडल, सर्वतोभ्रद मण्डल पूजन सहित अनुष्ठान विधिपूर्वक करवाए जा रहे हैं। शाम को माता की भव्य आरती के पश्चात उपस्थित सैकड़ों धर्मप्रेमी बंधुओं को प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि में भजनों की सरिता बही।




