HometrendingRajasthan Weather : उत्‍तरी हवाओं के असर से बढ़ने वाला है सर्दी...

Rajasthan Weather : उत्‍तरी हवाओं के असर से बढ़ने वाला है सर्दी का अहसास, रात के तापमान में आएगी गिरावट

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम के मिजाज में अब तेजी से बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में उत्तरी हवाओं के असर के चलते अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी जिससे सर्दी का अहसास बढ़ने वाला है।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर, हनुमानगढ़, चूरू, गंगानगर, कोटा, करौली, बारां और अजमेर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हनुमानगढ़ और चूरू में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, हनुमानगढ़ के कुछ हिस्‍सों में चने के आकार के ओले गिरे। विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो रहा है और उत्तर से ठंडी बर्फीली हवाएं चलने लगेंगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular